कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी का प्रोटोकॉल हुआ जारी-एसईसीएल गेवरा में रुकेंगे लगभग साढ़े पांच घंटे…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के एसईसीएल गेवरा आगमन का अधिकृत कार्यक्रम जारी हो गया है। वे 10 अप्रैल को एसईसीएल गेवरा पहुंचेंगे और यहां साढ़े पांच घंटे रूकेंगे।

- Advertisement -

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 9 अप्रैल को रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे मेफेयर रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। 10 अप्रैल की सुबह 9 बजे पुलिस मुख्यालय से हैलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर के महामाया मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन करने के बाद वे हैलीकॉप्टर से कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल गेवरा पहुंचेंगे। यहां उनका 11 बजे आगमन होगा।

कोयला मंत्री 11 से 3.30 बजे तक गेवरा माइंस का अवलोकन करेंगे। साढ़े तीन से सवा चार बजे तक एसईसीएल के कामकाज की समीक्षा बैठक लेंगे। जी. किशन रेड्डी 4.30 बजे हैलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवानगी लेंगे। रायपुर में रात 8 से 9 बजे के दौरान कोयला मंत्री इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करेंगे। 11 अप्रैल की प्रातः 10 बजे वे रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवन हॉस्पिटल पहुंचेंगे और एसईसीएल की धड़कन योजना के हितग्राहियों से भेंट करेंगे। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 10.50 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। दोहपर तीन बजे रायपुर एअरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे।

बताया जा रहा हैं कि केन्द्रीय मंत्री के साथ अतिरिक्त कोयला सचिव भवानी प्रसाद पति, सीआईएल चेयरमैन पी.एम. प्रसाद का भी आगमन होगा। कोयला मंत्री बनने के बाद उनका पहला एसईसीएल खदान दौरा होगा।

Share this Article