NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया में शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क किनारे बिजली खंभे को ठोकर मारते हुए खेत में पलट गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और कार में घायल लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। कार में 6 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमे कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बंधवाभांटा निवासी की बारात रायगढ़ जिले के ग्राम जोगड़ा गई हुई थी। बंधवाभांटा वापस लौटते समय ये हादसा घटित हुआ।
- Advertisement -
आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की कार चालक सामान्य अवस्था में नहीं था। जिसके चलते यह हादसा घटित हुआ है। घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

