NOW HINDUSTAN. कोरबा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम चोटिया के पास सड़क को 45 हाथियों का दल पार करता दिखा। हाथियों के इस दल में 8 बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। जिसकी वजह से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। हाथियों के इस दल को खदेड़ने वन अमला मौके पर मौजूद रहा।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ग्राम चोटिया लगभग 100 हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा हैं। रात्रि में हाथियों के दल द्वारा ग्रामीणों के घर व फसलों का नुकसान किया जा रहा हैं।

