वैशाली नगर की नवविवाहिता को ससुराल वालों ने किया दहेज के लिए प्रताड़ित, घर से निकाला…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. वैशाली नगर निवासी एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोरबा जिले के थाना कुसमुंडा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता संजय पाल की पत्नी है, जिनकी शादी 18 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के कुछ दिन तक सबकुछ सामान्य रहा, परंतु कुछ ही सप्ताह बाद पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी में मिले सामान को लेकर लगातार अपमानित किया और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की।

पीड़िता के अनुसार, अगस्त 2024 में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके पश्चात सामाजिक और पारिवारिक बैठकें बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने समझौते से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे एक कमरे में बंद करके गला घोंटने की कोशिश की गई तथा बलपूर्वक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

शिकायत में ससुराल पक्ष के सदस्यों – अर्जुन लाल यादव, अजय पाल, रूपा यादव, सीमा यादव समेत कुल पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। पीड़िता का कहना है कि अब उसे अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। वह न्याय और ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता ने राज्य महिला आयोग और स्थानीय प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।

Share this Article