NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई तीन गंभीर चोरी की वारदातों का कोरबा पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही अंजाम दी गई।
- Advertisement -
सायबर सेल और थाना सिविल लाइन-रामपुर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं।
तीन अलग-अलग मामलों में खुलासा
चोरी की यह घटनाएं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई थीं, जिनके अपराध क्रमांक निम्नानुसार हैं:
अपराध क्रमांक 139/2025
अपराध क्रमांक 163/2025
अपराध क्रमांक 179/2025
सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(ए), 111, 317(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
नितेश साहू, पिता राजू साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी – रामनगर मुड़ापार, चौकी मानिकपुर
ललित भोई, पिता रोहित कुमार भोई, उम्र 18 वर्ष, निवासी – मुड़पार, जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने, चौकी मानिकपुर
निखिल सोनी, पिता बजरंग सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी – अग्रसेन चौक, कोरबा
अनिल काले, पिता अप्पासो काले, उम्र 42 वर्ष, निवासी – सेकंड, रामसागरपारा, कोरबा।
चोरी के इस मामले में पुलिस ने सोनार को भी आरोपी बनाया है । ये अच्छा कदम है। सोनार अगर चोरी का सोना खरीदना बंद कर दे तो काफी हद तक चोरी की घटना रुक जाएगी। लेकिन अपने लाभ के लिए चोरी के समान खरिदने का काम करते है।।

