पंचायत सचिव के समर्थन में सामने आई करतला जनपद अध्यक्ष, शासन को लिखा पत्र….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.   एक तरफ शासन पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस मान रहा है इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है वहीं दूसर और प्रदेश भर के पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। सुशासन दिवस के अवसर पर करतला जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर ने शासन को एक पत्र लिखकर 18 मार्च से आंदोलन कर रहे पंचायत सचिव को शासकीय कारण करने की मांग की है ।

- Advertisement -

उन्होंने पत्र में लिखा है की मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए अपनी घोषणा को पूरा कर पंचायत सचिवों कोनियमित करे।  गौरतलब है कि 18 मार्च से प्रदेश भर के 10000 से अधिक पंचायत सचिव आंदोलन पर चले गए हैं। लगातार उनके द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है । वही शासन भी इन्हें हड़ताल वापस करने के लिए दबाव बना रही है। करतला जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अशोक कंवर ने अपने पत्र के माध्यम से सभी पंचायत सचिवों को शासकीय कारण करने की मांग की है ।

Share this Article