NOW HINDUSTAN. नियमितीकरण व शासकीय मांगों को लेकर कोरबा जनपद के पंचायत सचिवों की भूख हड़ताल घंटा घर पर लगातार जारी है। हड़ताल के बीच हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सचिवों ने धरना स्थल पर ही धार्मिक माहौल में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और चौपाइयों का उच्चारण कर भगवान हनुमान से अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की प्रार्थना की।
- Advertisement -
सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष विजय एक्का ने कहा कि लगभग एक माह से हड़ताल पर हैं, बावजूद इसके उनका आत्मबल मजबूत है और वे अपने हक की लड़ाई पूरी श्रद्धा व संकल्प के साथ जारी रखेंगे। हनुमान जयंती पर पूजा-पाठ के दौरान धरना स्थल भक्तिमय माहौल में परिवर्तित हो गया। भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों में शिवरतन सिंह कंवर, इतवार सिंह, नागेंद्रधर दीवान, दिलीप कुमार एवं रामायण सिंह शामिल हैं। सचिवों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति से विकास कार्यों पर असर पड़ा है, जिससे आमजन भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद सचिवों का हौसला बुलंद है।

