रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में हो रहे रोमांचक मुकाबले……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. स्व. डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति राज्यस्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दर्शकों को क्रिकेट का बेहतरीन अनुभव देखने को मिला। प्रतियोगिता के इस दिन कुल दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
इसके अंतर्गत पहला मैच ब्लू स्टार और कृष्णा हुंडई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्लू स्टार ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा हुंडई ने 83 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में ब्लू स्टार ने तेज शुरुआत करते हुए केवल 6 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में टेकराम कश्यप ने 46 रनों की धुआंधार पारी खेली और ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित हुए।

- Advertisement -

दूसरा मैच सी.एस.ई.बी ईस्ट और डी.वी. प्रोजेक्ट के बीच खेला गया। डी.वी. प्रोजेक्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सी.एस.ई.बी ईस्ट ने 99 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में डी.वी. प्रोजेक्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में रिंकेश यादव ने 54 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए मध्यंती एसोसिएट की ओर से विशेष पुरस्कार रखे गए, जिससे टूर्नामेंट का माहौल और भी जोशीला बना रहा। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आरिफ खान, मनोज मिश्रा, हीरा राठौर, दीपक साहू, पवन सिन्हा, तोपचंद बैरागी, जगदीश प्रधान एवं महेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की।

Share this Article