बांगो थाना के टीआई और प्रधान आरक्षक किये गए निलंबित, शिकायत पर की गई कार्यवाही……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में लंबी समय से मिल रही शिकायतों के बाद कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पर लापरवाही और जनता की शिकायतों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक ही थाने के दो अधिकारियो पर हुई कार्यवाही पश्चात पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल बांगो थाना प्रभारी का जिम्मा दुर्गेश वर्मा को सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार बांगो थाना क्षेत्र में अवैध वसूली का आरोप लगा जनप्रतिनिधियो ने थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आरोप लगाते हुए कहा जा रहा था की लगातार बाइक जांच और अवैध मादक द्रव्य पदार्थ रखने का आरोप लगा आम लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा हैं। जिसको लेकर जनपद अध्यक्ष द्वारा मंत्री के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कोरबा को इस बाबत शिकायत की गई थी।

बांगो थाना प्रभारी श्रीमती उषा सिंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत को देखते हुए पद से निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार शिकायत पत्र की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच रविंद्र कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक, सायबर सेल, कोरबा से कराई गई। जांच पर लिये गये कथनों के आधार पर सचिन कुमार मिश्रा से अनुचित तरीके से निरीक्षक उषा सौंधिया और थाना प्रभारी बांगो एवं प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल, थाना बांगो, कोरबा द्वारा 10,500/-रू. प्राप्त कर संलिप्तता प्रथम दृष्टिया परिलक्षित होती है, इस बाबत उल्लेख किया गया है।

Share this Article