कोयला लदे ट्रैलर में अचानक लगी आग, वाहन में धुआं देख राहगीरों ने रुकवा पानी से बुझाई आग…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा-पश्चिम में दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ा हादसा टल गया। कोयला लदे एक ट्रैलर में अचानक आग लग गई। घटना दीपका खदान से गौरव पथ रोड की तरफ जाते समय घटित हुई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार ट्रैलर से धुआं निकलता देख राहगीरों ने वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया। परन्तु वाहन काफी दूर जाकर रुका। चालक को आग की जानकारी मिलते ही उसने कंपनी को सूचित किया। मौके पर पानी टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार कोयला लदी मालगाड़ी और ट्रैलर में आग लगने की घटनाएं घट चुकी हैं। खदान में लोडिंग के दौरान बरती जा रही लापरवाही इस तरह की घटनाओं का मुख्य कारण माना जाता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग को नियमित निगरानी करनी चाहिए। चौराहों पर वाहनों की जांच बढ़ाई जानी चाहिए।

Share this Article