NOW HINDUSTAN. कोरबा अंचल में संचालित जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर के ट्रॉमा सेंटर बिल्डिंग के बाहर और चिकित्सालय परिसर में स्थित सूखे वृक्ष दुर्घटना को आमंत्रण दे रहें हैं। ये सूखे पेड़ ऐसे जगहों पर हैं जहां मरीजों और उनके परिजनों का हमेशा जमावड़ा रहता है और यहां से हमेशा लोगों का आना जाना बड़ी तादात में लगा रहता है। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन सूखे पेड़ों को हटाने गंभीर नहीं है।
- Advertisement -
जिला अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों ने बताया कि इन सूखे पेड़ों को अगर समय रहते नहीं हटाया गया तोचिकित्सालय परिसर में इलाज करने आने वाले लोगों को जान- माल की बड़ी क्षति हो सकती है।

