पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार………

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले में पुनः एक पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कथित आरोपी पटवारी कलेक्टर कार्यालय के सामने ही ग्रामीण से पैसे ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने मौके पर उसे रिश्वत लेते धर दबोचा। एसीबी की इस कार्यवाही पश्चात पुनः राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक रिश्वत लेते पकड़े गये पटवारी की पदस्थापना अजगरबहार तहसील में होना बताया जा रहा है। आरोप है कि उक्त पटवारी पसान क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में जमीन के रिकार्ड को आन लाइन अपडेट करने के लिए 10 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था। ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बिलासपुर एसीबी की टीम ने ग्रामीण को पैसे देकर पटवारी के पास भेजा।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर कार्यायल में पटवारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। लिहाजा ग्रामीण ने जब पटवारी को पैसे देने के लिए काल किया, तब उसने कलेक्टर कार्यालय के बाहर ही उसे बुला लिया। जैसे ही ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के बाहर पटवारी को पैसे दे रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पैसे लेते धर दबोचा। इस बात की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने पटवारी को हिरासत में ले लिया है।

Share this Article