NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत 9वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे में लटकत मिला। बताया जा रहा हैं की बालको नगर में निवासरत मेधावी छात्रा स्काउट गाइड की सक्रिय सदस्य भी थी। 9वीं के आये परीक्षा परिणाम से वह खुश नहीं थी, जबकि उसके 78% अंक आने की खुशी में उसके पिता बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए नए कपड़े खरीदे और मिठाई भी बांटी।
- Advertisement -
परिजनों ने बताया कि अपने प्रदर्शन से निराश उसने घर पहुंचकर बताया कि उसने बहुत मेहनत की थी और उसे इससे बेहतर अंक की उम्मीद थी। उसके पिता भारत एल्युमिनियम कंपनी की एक कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी में कार्यरत हैं।
पुलिस ने छात्रा के परिजनों से बयान ले आगे की कार्यवाही कर रही हैं। बताया जा रहा हैं की रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर जानवी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के मुताबिक, परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच बालको थाने को सौंपी जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानवी की सहेलियां, परिजन और दोस्त सहित बालको नगरवासी शोक में डूबे हैं।

