सब्जी मार्केट से मोबाइल पार कर बैंक से चोरों ने निकाला 6 लाख 50 हजार रुपए……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के दर्री मार्केट से सब्जी लेने गए शंकर भारती नामक व्यक्ति का अज्ञात चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया उसके कुछ समय पश्चात शंकर भारती एवं उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट से चोरों ने 6 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक शंकर भारती दर्री मार्केट सब्जी लेने गया था, जहां से उसके मोबाइल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी की जानकारी लगते ही पीड़ित में इसकी सूचना दर्री थाने में दी, लेकिन शाम होते तक उनके एवं उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट से चोरों ने लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए थे।

पीडित ने बताया कि मोबाइल चोरी होने के पश्चात उन्होंने अपना नंबर ब्लॉक करवा के दूसरा सिम ले लिया था जिस पर बैंक से ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे, बैंक जाकर पता करने पर मेरे और मेरी पत्नी के अकाउंट से पैसे निकालने की जानकारी प्राप्त हुई जिसकी सूचना हमने दर्री थाने में दे दी है।

Share this Article