NOW HINDUSTAN. Korba. पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में जिले के प्रयांश सिंह, मोनिका, नितेश कुमार बरेठ व संदीप महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। उक्त चारों खिलाड़ी कोच दीपक सिदार के मार्गदर्शन में नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में भाग लिया। जहां 22 खेलों का महाकुंभ आयोजित किया गया। संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) इंटरनेशनल गेम्स की मेजबानी इन्दु श्री ऑर्गेनाइजेशन ने की थी। यह नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल नेपाल की समर्थित संगठन है और केन्द्र सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिनियम के तहत स्थापित है।
- Advertisement -
खेलों के महाकुंभ में भारत के साथ ही नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान ने हिस्सा लिया था। आयरन खेलों के पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक जीतने के बाद कोरबा पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात की।

