अवैध शराब जप्त करने गए अधिकारी कर्मचारी को ग्रामवासियों द्वारा बना लिए गए बंधक,अवैध वसूली का आरोप …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत उरगा मार्ग पर ग्राम पताड़ी के समीप बसे ग्राम बेचुलभाटा में अवैध शराब जप्त करने गए अधिकारी कर्मचारी को ग्रामवासियों द्वारा बना बंधक बना लिया गया हैं। जानकारी के अनुसार गांव के लोग जहां लंबे अरसे से शराब का निर्माण कर उसकी अवैध बिक्री की जाती है वहां एक बार फिर जांच करने गए लोगों को बंधक बना लिया गया।
बताया जा रहा हैं की कोरबा-उरगा मार्ग पर पताड़ी के समीप बसे ग्राम बेचुल भाटा में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर पुलिस विभाग कोरबा के आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और एक ग्रामीण के यहां छापा मारा। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं कि यहां अधिक शराब नहीं मिली बावजूद इसके उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को पकड़कर पुलिस वाले ले जाने लगे, कारण पूछने पर एक महिला को धक्का दे तीनों को लेकर कुछ लोग पुलिस चौकी आ गए। उधर ग्रामीणों को जब इसका पता चला तो सबने ग्राम में मौजूद अन्य लोगों को बंधक बना लिया और शर्त रख दी कि जब तक पकड़ कर ले जाए गए लोगों को छोड़ा नहीं जाता इन लोगों को भी ग्राम से जाने नहीं दिया जाएगा।

- Advertisement -

विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लेने की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियो ने ग्राम पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश किया। काफी मान मनोव्वल के बाद बंधक बनाए गए लोगों को मुक्ति मिली।

बताया जाता है की गांव के लोगों का आरोप है कि आबकारी अथवा पुलिस विभाग के लोग आते हैं और थोड़ी सी भी शराब मिलने पर उसकी मात्रा बढ़ाकर जप्त करने की धमकी देते हैं और फिर कार्यवाही न करने के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ग्राम के लोगों ने उरगा पुलिस के कुछ लोगों को बंधक बना लिया था उन्हें भी काफी प्रयास के बाद मुक्ति मिली थी।

Share this Article