29 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की निकलेगी शोभायात्रा सभी प्रान्त के ब्राम्हण परिवार होंगे शामिल…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. ब्राह्मणों के आराध्य देवता भगवान *श्री परशु राम जी के जन्मोत्सव* के शुभ अवसर पर *ब्राह्मण समाज कोरबा* के द्वारा 29 अप्रैल को *शाम 4 बजे बाईक रैली सीतामणी राम मंदिर से निकलेगी, जो पुराना बस स्टैंड, टी पी नगर, बुधवारी से व्ही आई पी रोड, आईटीआई होते हुए कोसाबाडी हनुमान मंदिर पहुंचेगी तत्पश्चात् शाम 5 बजे हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी से घंटाघर तक पैदल शोभायात्रा* निकाली जाएगी।

- Advertisement -

इस शोभायात्रा में कोरबा जिले मे रहने वाले सभी प्रान्त के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। शोभा यात्रा में *भगवान श्री सीता राम जी, बाहुबली हनुमान जी, शिव पार्वती एवं भगवान श्री परशुराम जी की झांकी होगी* कोसाबाड़ी से निकलने वाले शोभायात्रा में कर्मा दल के द्वारा भगवान परशुराम की अगुवाई की जाएगी।
यह पैदल शोभायात्रा कोसाबाड़ी, निहारिका होते हुए घंटाघर पहुंचेगी। घंटाघर मे भगवान परशुराम जी की भव्य आरती के बाद शोभायात्रा का समापन होगा*

*आप सभी भक्त जनों से अनुरोध है कि उक्त धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे एवं पुण्य के भागीदार बने। इस बाईक रैली और शोभायात्रा में युवाओं एवम पुरुषों द्वारा पीला और भगवा कलर कुर्ता और महिलाओ और युवतियों के लिए पीला और लाल कलर का ड्रेस कोड में नज़र आएंगे

 

Share this Article