NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला अंतर्गत आने वाले सर्वमंगला नगर अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में संगठन के निर्देश पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान पार्षद हितानंद अग्रवाल के द्वारा सर्वमंगला मंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। जहां उनके द्वारा अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की गई।
- Advertisement -
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान पार्षद हितानंद अग्रवाल मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्रमशः संजय खूंटे, लखन लाल आदिले, पंचराम खूंटे, सुदर्शन सारथी, काशीराम टंडन, रूपराम ज्वाला, सुरित राम, देवनाथ कोसले के घर पहुंचे। इस दौरान हितानंद अग्रवाल ने सभी परिवारों के मुखियाओं को गमछा पहनकर उनका सम्मान भी किया। साथ ही 27 अप्रैल को गीतांजलि भवन कोरबा में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह में पधारने हेतु निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आने निवेदन किया।
इस दौरान हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद से डॉ. भीमराव अंबेडकर को कभी भी सम्मान देने का कार्य नहीं किया उनके विचारों को कभी भी बढ़ाने का कार्य नहीं किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तो सन 1952 एवं 1954 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने का कार्य किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनसे भय था वे उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक हत्या करना चाहते थे। उन्होंने आगे बताया कि किस प्रकार भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलती है एवं उनके बनाए संविधान का सम्मान करती है।
इस दौरान अभियान में मनीष मिश्रा (मंडल अध्यक्ष), दर्शन सिंह चावला (वरिष्ठ भाजपा नेता), बॉबी गभेल (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), विकेश झा, उत्तम यादव (मंडल मंत्री), आरती सिंह (पार्षद वार्ड 64), प्रेम साहू, (पार्षद वार्ड 65)बालकृष्ण साहू (शक्ति केंद्र संयोजक), लखन सिंह (पार्षद पति), भोजेश्वर दास (शक्ति केंद्र संयोजक), सोनू चौहान (बूथ अध्यक्ष), करन बाई (बूथ अध्यक्ष), रोहन गुप्ता (बूथ अध्यक्ष), प्रशांत मिश्रा, भूपेंद्र बरेठ, कुणाल जादूगर, गोविंद सिदार, जीवनलाल साहू, प्रशांत मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

