कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हमर लैब शुरू…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लंबे समय से प्रतीक्षारत हमर लैब की सुविधा शुरू हो गई है। इसके साथ ही 150 से अधिक तरह की जांच एक ही छत के नीचे होने लगी है।

- Advertisement -

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को जांच के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हमर लैब का निर्माण 9 माह पहले हो गया था, लेकिन उपकरणों की खरीदी नहीं हो सकी थी। कुछ दिन पहले उपकरण खरीदी के बाद इंस्टॉलेशन के समय अर्थिंग निर्माण में गड़बड़ी होने का पता चला। ऐसे में निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी द्वारा मरम्मत कराते हुए पोल अर्थिंग की जगह प्लेट अर्थिंग लगाई गई।इसके बाद उपकरणों का इंस्टॉलेशन कर मरीजों के लिए हमर लैब की सुविधा शुरू कर दी गई, जहां अब एक ही छत के नीचे 150 से अधिक प्रकार की जांच होने लगी है। मरीजों को भी एक कक्ष से दूसरे कक्ष के बीच दौड़ लगानी नहीं पड़ रही है।

हमर लैब में बढ़ाई जाएगी जांच की सुविधा-डीन श्री सहारे

कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे के मुताबिक हमर लैब शुरू कर दी गई है, जहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के जांच की सुविधा मिल रही है। अब मरीजों को निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। आगे अन्य प्रकार के जांच की सुविधा बढ़ाई जाएगी।

Share this Article