ग्राम थार पखना के लोगों की जिंदगी हैं मुश्किलो से भरी हुई…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिले से मात्र 55 किलोमीटर दूर एक मात्र ग्राम पंचायत एकमानगर के अधीन आने वाले ग्राम थार पखना के ग्रामीणों की जिंदगी आजादी के इतने सालों बाद भी मुश्किलों से भरी हुई है। ग्राम में बिजली, पानी, सड़क और राशन की दुकान जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया नहीं हैं। ग्रामीणों को राशन लेने के लिए नदी पार कर जाना पड़ता हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में रहती हैं। कई बार नदी पार करते समय हुए हादसे में कुछ ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि पुरुष सरपंच के नेतृत्व में वर्षों से कुछ नहीं हुआ, इसलिए इस बार उन्होंने बदलाव की उम्मीद में एक महिला सरपंच का चुनाव किया है। सरपंच शांति बाई ने कहा कि हर महीने ग्रामीणों को राशन लेने के लिए नदी पार करनी पड़ती है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में पानी की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को दूर जाना पड़ता है। संतोषी नामक एक स्थानीय महिला निवासी ने बताया कि वह अपने परिवार के लिए पानी लेने के लिए हर दिन लगभग एक किलोमीटर चलती है। यदि ग्राम में हैंडपंप या कुएं के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए, तो यह उनके जैसे कई महिलाओं के लिए बड़ी राहत होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में सड़क नहीं होने से आने-जाने में परेशानी होती है। बुजुर्ग रतन साईं ने कहा कि ग्राम के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। ग्राम पानी और शौचालय की सुविधा भी नहीं है। बिजली भी नहीं है।

इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ जय प्रकाश दीक्षित ने कहा कि उन्हें ग्राम की परेशानियों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मामले की जांच करें और आवश्यक कार्यवाही करें। अब देखना यह है कि सरकार और प्रशासन की ओर से ग्राम के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम में बिजली, पानी, सड़क और राशन की दुकान जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। वे चाहते हैं कि सरकार उनकी समस्याओं को सुने और उनका समाधान करे।

Share this Article