विवाह कार्यक्रम अंतर्गत विषाक्त भोजन के शिकार 43 बच्चे और 8 बड़े चिकित्सालय में हुए भर्ती……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा-चाम्पा मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमा अंतर्गत पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में विषाक्त भोजन की घटना से हड़कंप मच गया हैं। बताया जा रहा हैं की पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 43 बच्चे और 8 बड़े उल्टी-दस्त की शिकायत पश्चात अर्ध रात्रि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

- Advertisement -

चिकित्सकों के दल ने उनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. के.के. सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this Article