NOW HINDUSTAN. Korba. पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए 27 लोगों के समर्थन एवं पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में कुसमुंडा के गायत्री मंदिर चौक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला दहन कर विरोध जताया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग ने किया। पवन गर्ग ने कहा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में किसी भी आतंकी हमले से डरने वाला नहीं है। आतंकवादियों ने निर्दोष हिन्दुस्तानियों की गोली मार कर हत्या की है, अगर वे सोच रहे हैं कि हिंदुस्तान डर जाएगा व झुक जाएगा, तो ऐसा होने वाला नहीं है। पूरा भारत इस घटना से दुखी है। आतंकियों ने चंद लोगों को नहीं, हिन्दुस्तान के हर व्यक्ति के दिलों को आघात किया है। आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई हो।
- Advertisement -
भाजपा नेता विकेश झा ने कहा कि पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है l इस हमले में निहत्थे लोगों को सिर्फ उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया है जो भारत जैसे बहुलतावादी देश के लिए अत्यंत चिंता का विषय है दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए । विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस्लामी आतंकवाद मुर्दाबाद ,पाकिस्तान मुर्दाबाद , हिंदुओं की हत्या बंद करो आदि के नारे लगाए
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन गर्ग पूर्व जिला अध्यक्ष, विकेश झा,सुनीता पाटले, सुखदीप सिंह,राजेश पटेल, गुरदीप सिंह, हेमा शर्मा, कमलेश प्रधान , रामेश्वर सोनी, नागेंद्रर सिंह ,पार्षद सरवन यादव, राज कुमार कवर , राकेश पटेल , प्यारे लाल दिवाकर , अभिषेक पटेल ,के. पी. पाटले, अभिलाष यादव, अविनाश पटेल , जनक पटेल , मनोज कुंडू , आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे l

