कोरबा सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी * पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में बारिश के साथ गिरे ओले……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम बदल गया है। रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदा बाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में बूंदाबांदी हो सकती है। विगत दिनों पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में हुई बारिश के साथ ओले गिरे।

- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। अगले कुछ दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Share this Article