बाबा साहब अंबेडकर सम्मान समारोह को लेकर मनोज झा ने किया जनसंपर्क अभियान…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रतीक और करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 27 अप्रैल को कोरबा जिले में एक भव्य बाबा साहब अंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यह समारोह न केवल बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में संविधान को लेकर फैलाए जा रहे भ्रांतियों के प्रति भी जन जागरूकता का संदेश देगा।

- Advertisement -

इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने गत दिनों करतला मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामो का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के प्रमुख सामाजिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

Share this Article