पार्षद नरेंद्र देवांगन होंगे मुख्य जजमान, जुलाई माह में होगा आयोजन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. श्री महाकाल भक्त मंडल द्वारा आगामी जुलाई माह में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाना है । जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है । कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालेकोरबा के भक्तों को कथा सुनाएंगे । ऐसा अनुमान लगया जा रहा है कि कथा सुनने 2 लाख से अधिक भक्त कथा स्थल पहुचेंगे । इसी तैयारी को लेकर  कोरबा जिले में 25 अप्रैल को श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के द्वारा पार्षद नरेंद्र देवांगन से भेंट कर श्री शिव महापुराण कथा की व्यवस्था और तैयारियों पर विस्तार पूर्वक गहन चर्चा की गई।

- Advertisement -

पार्षद नरेंद्र देवांगन के द्वारा उक्त कार्यक्रम में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था के निर्वहन की सहमति प्रदान की गई तथा उन्होंने मुख्य जजमान बनने की स्वीकृति भी प्रदान की।

Share this Article