कोरबा शहर के मुस्लिम समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN. Korba. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद,जहां पूरा देश उबल रहा है  हर कोई पाकिस्तन के इस हरकत पर कठोर कार्यवाही की मांग कर रहा है। इसी कड़ी में कोरबा शहर के मुस्लिम समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

गुरुवार की शाम 7:00 बजे नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने टी.पी नगर मस्जिद से टी.पी नगर चौक तक मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाला व आतंकवाद का पुतला दहन किया।

इस रैली में सुन्नी मुस्लिम जमात, मेमन जमात, मरकज़ी सीरत कमेटी, इत्तेहाद कमेटी, यंग मेमन कमेटी, और सभी मस्जिदों की कमेटी, प्रत्येक विंग के पदाधिकारीगण सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए,

प्रदर्शनकारियों ने निहत्थे पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवादियों को कठोर सज़ा देने की मांग की. सभी ने कहा कि देश की गंगा जमुना तहजीब को तोड़ने का प्रयास किया गया है जो सफल नहीं होगा। देश में हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई सभी भाई-भाई की तरह रहते हैं और इसे जो भी तोड़ने का प्रयास करेगा उसे समाप्त कर दिया जाएगा।

Share this Article