NOW HINDUSTAN. कहते हैं कि दिया तले अंधेरा होता है ये कोरबा की हालत हो गई है। सड़को के किनारे स्ट्रीट लाइट तो लगी है लेकिन जलती नही है हम बात कर रहे है । 200 प्लांट के सामने टर्निंग पॉइंट के पास स्थित स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से खराब है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। यहां टर्निंग पॉइंट होने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है, खासकर रात के समय में जब वाहन चालकों को ठीक से दिखाई नहीं देता है।
- Advertisement -
स्थानीय निवासियों का आरोप लगाते हुए कहना है कि इस स्ट्रीट लाइट के खराब होने से यहां पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और आगे भी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। इसके बावजूद भी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग करी है कि जल्द से जल्द इस स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है और प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

