योग शिविर का हुआ आयोजन-बच्चों ने लिया भाग……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिला दर्री क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पंडाल में पतंजलि योग समिति ने योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक डेढ़ घंटे के शिविर में लोगों को यौगिक जागिंग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न रोगोपचार आसन मण्डुकासन, मकरासन, सलभासन, भुजंगासन, मर्कटासन, पवन मुक्तासन, शशकासन, योग मुद्रासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास कराया।
शिविर में पहुंचे लोगों को योगाभ्यास कराने में इंद्राणी पांडेय ने भी सहयोग किया। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, रवि, कृष्णा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, पुष्पा, राजेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

Share this Article