जिला पुलिस ने अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाया अभियान……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 11 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 155.15 लीटर अवैध मदिरा जप्त की गयी हैं

- Advertisement -

कोरबा पुलिस ने 11 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 155.15 लीटर अवैध मदिरा और मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए हैं। इनमें थाना पाली पुलिस ने 87.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 3 कथित आरोपियों को पकड़ा है।
उक्त कथित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 34(1) के तहत कार्यवाही की गई है। सभी कथित आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध मदिरा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अवैध मदिरा के विरुद्ध इस अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Share this Article