विद्यालय के प्रतिबंधित क्षेत्र में किया जा रहा हैं राखड़ डंप , विद्यालय भवन कक्षा तक पहुंच रही राख….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा-चांपा मार्ग में ऊर्जा के पास संचालित नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा से लगी जमीन पर भारी मात्रा में राखड़ डंप करने से डस्ट विद्यालय परिसर एवं क्लास रूम तक पहुंच रहा है, जिसके कारण अध्यापकों एवं बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर के 100 मीटर की परिधि में राखड़ डंप प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भी विद्यालय परिसर से लगी जगह पर भारी मात्रा में गड्डे को राखड़ से भरा जा रहा है और रोज कई भारी गाडिय़ां विद्यालय के किनारे से गुजर रही हैं, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। विद्यालय के चेयरमेन लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण विभाग को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय परिसर में खेल मैदान के साथ निजी बंजर भूमि पर आक्सीजोन का निर्माण कराया है, ताकि क्षेत्र का पर्यावरण बेहतर बन सके। यहां रोजाना राखड़ डंप करने से आक्सीजोन पर भी खतरा मंडरा रहा है। लायन डॉ. अग्रवाल ने राखड़ परिवहन को तत्काल बंद करने मांग की है।

आंधी-तूफान के कारण राखड़ उडकर क्षेत्र में फैल रही है, यहां आसपास ग्रामीणों के साथ अध्यापकों एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। यहां के अध्यापकों ने बताया कि राखड़ से पूरा विद्यालय प्रभावित है और भारी मात्रा में राखड़ विद्यायल परिसर सहित कक्षाओं तक अपनी पहुंच बना रही हैं, इसके अंतर्गत अभिभावकों ने बच्चों को हो रही परेशानी की शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की है। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि राईस मिल के निर्माण के लिए सैकड़ों हाईवा राखड़ डंप बगल में ही कराया जा रहा है। विद्यालय परिसर से लगी जमीन में राईस मिल निर्माण से बच्चों को भविष्य में खतरा भी हो सकता है।

Share this Article