युवा कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का हुआ निधन-अंतिम संस्कार 2 मई को…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा तहसील निवासी जिला युवक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुमित दूहलानी का 1 मई को हार्ट अटैक से निधन हो जाना बताया जा रहा हैं। यह खबर मिलते ही कटघोरा क्षेत्र में गहन शोक व्याप्त हो गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मेंन रोड कटघोरा निवासी थावरमल दूहलानी के दो पुत्रों में छोटे पुत्र सुमित दुहलानी युवा कांग्रेस के एक जुझारू, कर्मठ और जनसेवा में समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, दो बच्चों सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए है। वे न केवल राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रहती थी।

शांत, सरल, सहज, मृदभासी सुमित दुहलानी के निधन की खबर मिलते ही नगरवासी, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता सहित नेतागण उनके निवास पहुंचे। कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सुमित दुहलानी का अंतिम संस्कार कटघोरा के राधासागर मुक्तिधाम में 2 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Share this Article