समरकैंप में बैडमिंटन की बारीकी सीख सकेंगे बच्चे-एडमिशन प्रारंभ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. देश-प्रदेश सहित जिले के विद्यालयो में भी समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। इस समर वेकेशन में बच्चों को बैडमिंटन की बारीकियां सीखने के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना द्वारा प्रशिक्षण कैंप शुरू होगा। इसमें अभिभावक अपने बच्चों को भेजकर खेल विधा की प्रारंभिक गतिविधियां सीखा सकेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के नगर निगम कॉलोनी निहारिका स्थित मनोरंजन गृह के पास अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्मित डबल बैडमिंटन कोर्ट में यह प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि खास गर्मी की छुट्टियों में जब बच्चे पढ़ाई की जिम्मेदारी से थोड़ी राहत का वक्त पाते हैं, उनके लिए बैडमिंटन कोचिंग कैंप का यह कॉन्सेप्ट लॉन्च किया गया है।

जिले के लब्धख्याति दंत चिकित्सक एवं एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर पर कुशलता प्राप्त कोच द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय हैं की जिले में संचालित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के द्वारा वर्षभर महिला, पुरुष, बच्चे सभी को कोचिंग दे बैडमिंटन की बारीकियां सिखाई जाती हैं।

Share this Article