ग्राम कुदमुरा के जंगल में आराम कर रहे हाथी की ड्रोन से की जा रही निगरानी…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा वन मंडल कोरबा के चार रेंज में 61 हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

- Advertisement -

इसमें कुदमुरा के जंगल में 3 हाथी पेड़ के नीचे आराम करते नजर आए। हाथी फिलहाल शांत हैं। इसी तरह बालको रेंज के पुटका पहाड़ में 13 हाथी घूम रहे हैं। लेमरू के अरेतरा में 39 हाथी एक ही स्थान पर हैं। करतला के चिकनीपाली में 6 हाथियों का झुंड घूम रहा है। मौसम बदलने से भी हाथी अब आगे नहीं बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

एसडीओ एस.के. सोनी का कहना है कि हाथियों की निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही आसपास के ग्रामो में मुनादी भी कराई गई है।

Share this Article