NOW HINDUSTAN. कोरबा-पश्चिम शक्ति नगर दीपका के बीकन स्कूल के छात्रों ने जीवन में तनाव से दूर रहने रोज सुबह व्यायाम करने का संदेश दिया। इसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी, जिससे छात्रों ने तनाव कम करने के विभिन्न कारको को सामने रखा।
- Advertisement -
नुक्कड़ नाटक के सफल व प्रभावशाली चित्रण छात्रों ने विद्यालय के शिक्षक चित्रण कुमारी, स्वाति राजवाड़े, ज्योति लहरे, विनय शर्मा, मीना शशि व तुरूण कुमार के मार्गदर्शन में किया। दीपका के सार्वजनिक स्थल पर छात्रों की यह प्रस्तुति शारीरिक व मानसिक तनाव और विभिन्न सामाजिक प्रभावों से था। प्राचार्य नूर मसीह ने कहा कि इसी क्रम में आगामी कार्य दिवसों में समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता के प्रचार के लिए हरदी बाजार व बाकीमोंगरा में भी नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के ज्वलंत मुद्दों को लोगों के समक्ष पेश करेंगे।

