अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे लोग मधुमक्खियों के हमले से हुए घायल……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के कटघोरा तहसील में युवा कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी के अंतिम संस्कार के दौरान मलदा घाट मुक्तिधाम पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां मधुमक्खियों के झुंड ने एकाएक मुक्तिधाम पहुंचे लोगो पर हमला बोल दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मुक्तिधाम पहुंचे नगरवसियों सहित स्व. सुमित दुहलानी के परिजनों, नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर लगभग हर कोई मधुमक्खियों के दंश का शिकार हुआ है। कटघोरा मेन रोड निवासी सुमित दुहलानी 36 वर्ष का 01 मई को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था। 02 मई सुबह अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा उनके निवास से प्रारंभ हो वार्ड 10 स्थित मालदा घाट पहुंची। बताया जा रहा हैं की यहां उनके पार्थिव देह को रखकर अंतिम संस्कार की विधि शुरू की जा रही थी। इसके लिये दीपक जलाया ही गया था कि एकाएक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों को आता देख मुक्तिधाम में मौजूद लोग इनसे बचने के लिए इधर-उधर दौडऩे भागने लगे। कुछ लोगों ने तो मलदा घाट के तालाब में कूदकर अपनी रक्षा की तो अधिकांश लोग इधर-उधर भागते-छुपते रहे। 40 से 50 लोग मधुमक्खियों के चपेट में आए हैं।
इन सभी ने तत्काल कटघोरा के विभिन्न निजी-सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर अपना इलाज पानी करना शुरू कर दिया है। सुमित दुहलानी के परिजन भी मधुमक्खियों के दंश की चपेट में आए हैं।

 

Share this Article