अवैध शराब कोचियो के विरूध्द कार्यवाही कर 28 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपीयो को गिरफतार कर भेजा गया जेल ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba बाराद्वार: पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु अधिक अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार द्वारा दिनांक 03.05.25 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम पलाड़ीकलाॅ एवं मुक्ताराजा में अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 1. रामचरणकुर्रे पिता सजन राम कुर्रे उम्र 47 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) 2. रामखिलावन बरेठ पिता समे लाल बरेठ उम्र 31 साल निवासी पलाड़ीकलाॅ थाना बाराद्वार जिला सकती (छ0ग0) कब्जे से कुल 28 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 3800/- रूपये को जप्त किया गया ।

- Advertisement -

जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोेपीयान को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि. उपेन्द्र यादव, प्रआर. संतोष कश्यप ,आर. दिलसाय सोनवानी, आर. गौतम तेन्दुलकर एवं रामकुमार यादव, आर. जितेन्द्र सिदार , आर. टकेश्वर कटकवार ,महिला आर.सरिता हरवंश का योगदान रहा ।

Share this Article