2 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग-जिंदा जला एक वाहन चालक……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा अंचल में घटित एक भीषण दुर्घटना में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक कैबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जबकि दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। मृतक ड्राइवर की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी के रूप में की गयी हैं, जो पत्थलगांव का निवासी था और कोरबा टी.पी. नगर से रानी अटारी जा रहा था। जानकारी के अनुसार दुर्घटना दर्री थाना क्षेत्र के गेरवाघाट पुल के आगे रात्रि 3 बजे घटित हुई हैं।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ट्रकों में टक्कर होने की आवाज सुनकर वे बाहर आए और देखा कि दोनों ट्रक आग की लपटों में घिरे हुए थे। आग इतनी भयंकर थी कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था।
पुलिस ने बताया कि एक ट्रक पहले से सड़क पर ब्रेकडाउन होकर खड़ा हुआ था, जहां कोरबा की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक वाहन चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Share this Article