जिले की आदिवासी युवती महीनो से हैं लापता-पंजाब में होने की जानकारी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बसी एक ग्राम पंचायत के ग्राम में निवासरत एक आदिवासी युवती पिछले कई महीनो से लापता हैं। पीड़िता के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया हैं, कि उसके लापता होने में ग्राम के ही एक युवक की भूमिका काफी संदिग्ध हैं। वह उसे बहला फुसलाकर ले गया हैं। पिता का तो यह भी आरोप हैं की वह उसे भ्रम जाल में फंसाकर ले गया। पिता को इस बात का गहन मलाल हैं, की उसे उसकी लापता पुत्री के संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही हैं।

- Advertisement -

पिता ने इस आशय की शिकायत बालको थाना में दर्ज करा कहा हैं कि उसकी लापता बेटी को वापस लाया जाय। इस मामले के संबंध में पुलिस को और भी कुछ अपुस्ट जानकारी दी गयी हैं, पुलिस ने इस मामले में गहन विवेचना प्रारंभ कर दी हैं।

Share this Article