जिला अस्पताल से गायब हुआ मरीज-परिजन परेशान…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिला चिकित्सा अस्पताल में एक मरीज के इलाज के दौरान लापता हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकबर नामक मरीज का पेट के अंदर आंतों का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उन्हें दूसरे वार्ड में रेफर किया गया। मरीज की बहन ने बताया कि वह दवाई लेने बाहर गई थी, लेकिन जब वापस आई तो मरीज अपने बेड पर मौजूद नहीं था। उन्होंने तत्काल डॉक्टरों, आसपास के मरीजों और सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की, लेकिन किसी के पास मोहम्मद अकबर की जानकारी नहीं थी।

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा स्टाफ की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की घटनाएं मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के समान हैं और जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Share this Article