छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला में उमड़ रही भीड़ , बच्चों और बड़ों को लुभा रहा विदेशी तर्ज पर तैयार ‘फिश टनल’, भूत महल और वाटर बोट…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा के बुधवारी बाजार मेला ग्राउंड में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला नए रंग-रूप के साथ शुरू हो चुका है। मेले का मुख्य आकर्षण है विदेशी तर्ज पर तैयार ‘‘फिश टनल’’ है, जिसमें विभिन्न देशों की मछलियां तैरती नजर आएंगी और जलपरियां जल क्रीड़ा करती दिखेंगी। यह टनल समुद्र के अंदर होने का आभास कराती है और कोरबा में पहली बार लोगों को यह अनुभव मिल रहा है। इसके अलावा, भूत महल, आकाश झूला, तिरंगा लाइट, ब्रेक डांस, डिस्को झूला, हवाई झूला, ड्रैगन ट्रेन, मिकी माउस, डोरेमॉन, तारामची, टोरा-टोरा और वाटर बोट जैसे आकर्षण बच्चों और बड़ों को लुभा रहे हैं।

- Advertisement -

मेला संचालक कुलदीप ताम्रकार ने बताया कि वे देश के चार राज्यों में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला आयोजित करते हैं और छत्तीसगढ़ की संस्कृति व महत्व को लोगों तक पहुंचाते हैं। इस बार मेला पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता हुआ अनोखे अंदाज में सजा है। प्रवेश द्वार पर पौधों, मिट्टी, जल संरक्षण और प्रकृति प्रेम को दर्शाते पोस्टर लगाए गए हैं। मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां फूड जोन के साथ-साथ विभिन्न सामानों की बिक्री हो रही है। खेल-मनोरंजन स्टॉल पर गेंद फंसाकर, छल्ला फेंककर, फुटबॉल से गिलास गिराकर और फुग्गे फोडक़र ईनाम जीतने का उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेला 17 अप्रैल से शुरू होकर 45 दिनों तक चलेगा, जो शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। सुरक्षा के लिए फायर

एक्सटिंग्विशर, सीसीटीवी कैमरे, निजी गार्ड, प्रशिक्षित कर्मचारी और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। फिश टनल के अंदर और बाहर भी सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

Share this Article