कलारिपयात्तु मार्शल आर्ट खेल में कोरबा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 7वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते हैं। कलारिपयात्तु मार्शल आर्ट खेल में कोरबा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।

- Advertisement -

कोरबा के अर्जुन कुमार चंद्रा और अनंत स्वर्णकार ने “लॉन्ग स्टाफ लाठी इवेंट” में स्वर्ण पदक जीता है। दोनों खिलाड़ी आत्मानंद स्कूल दीपका और सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका के छात्र हैं।

कोरबा की रागिनी और तवर्णा ने “लॉन्ग स्टाफ लाठी फाइट” में कांस्य पदक जीता है। दोनों खिलाड़ी डी ए व्ही पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

छत्तीसगढ़ टीम में 11 खिलाड़ी और 4 अधिकारी शामिल थे। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ कलारिपयात्तु संघ के सचिव और कोच कमलेश देवांगन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई दी है।

पदक विजेताओं का कुसमुंडा में भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को फूल माला, तिलक, डी जे, डांस और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के माता-पिता और क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता ने भी खिलाड़ियों को फूल माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया जिसमें विकेश क्षा संतोष राठौड़ राजेश पटेल पार्षद सरवन यादव गुरदीप सिंह कमलेश प्रधान आदि उपस्थित थे

छत्तीसगढ़ कलारिपयात्तु संघ ने पदक विजेताओं, उनके माता-पिता, कोच और समस्त खेल प्रेमियों को बधाई दी है। संघ ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और भविष्य में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की है।

Share this Article