जिला खनिज न्यास संस्थान मद से सड़क निर्माण हेतु लगभग 143 करोड़ रुपये के कार्यों का किया गया अनुमोदन…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  जिला खनिज न्यास संस्थान के माध्यम से कोरबा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने सुशासन तिहार में आई सड़को की मांग, जनप्रतिनिधियों और आमनागरिको के द्वारा लंबे समय से की जा रही मांगों को ध्यान रखकर जिले के अनेक महत्वपूर्ण सड़कों का चयन किया है। डीएमएफ से लगभग 22 सड़को की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए लगभग 143 करोड़ रुपए का अनुमोदन किया गया है। जल्द ही इन सड़कों के निर्माण सम्बंधित प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सड़को के बनने से कोरबा जिले के दूरस्थ और आवागमन को लेकर परेशानी झेलने वाले क्षेत्रों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन भी आसान हो जाएगा।

- Advertisement -

कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कोरबा के गिधौरी-चारपारा मार्ग लंबाई 5.625 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 7,73,53,700 रूपये, जिला कोरबा के पक्की सड़क का निर्माण हिर्रीआमा से बदरागढ मार्ग लंबाई 7.00 किमी. वास्तविक लंबाई 06 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण हेतु 7,12,08,000 रूपये, विकासखंड पोड़ी-उपरोडा के ग्राम पाथा से खरबहरा धनुहारपारा लंबाई 4.00 किमी वास्तविक लंबाई 1.80 किमी का निर्माण कार्य हेतु 02,14,32,000 हजार रूपये, जिला कोरबा के डोगरी से मुढाली मार्ग लंबाई 3.00 किमी वास्तविक लंबाई 2.175 किमी. का निर्माण कार्य हेतु 02,20,42,000 विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पनगवा से जल्के पहुँच मार्ग लंबाई 05 किमी वास्तविक लंबाई 4.10 किमी का निर्माण कार्य हेतु 04,75,70,000 विकासखंड कटघोरा के पंडरीपानी से छुरी बकराबाजार व्हाया बिरवट मार्ग लंबाई 04 किमी वास्तविक लंबाई 02 किमी का निर्माण कार्य हेतु 01,95,75,000 विकासखंड पोंडी-उपरांड़ा के ग्राम पाथा से छिन्दमेंर गाढाघाट तक लंबाई 04 किमी वास्तविक लंबाई 3.27 किमी का निर्माण कार्य हेतु 03,10,94,000 रु ।

विकासखंड पोडी-उपरोड़ा के मुड़ाभाठा से भदरापारा मुख्य मार्ग तक लंबाई 04 किमी पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 04,36,57,000 जिला कोरबा के ओझायाईन से रामपुर पहुंच मार्ग लंबाई 08 किमी का निर्माण कार्य हेतु 02,37,14,000 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी तरह जिला कोरबा विकासखंड पाली के ग्राम पोलमी से तिलहा मार्ग लंबाई 1.40 किमी का सड़क निर्माण कार्य हेतु 01,24,41,000 रूपये, जमनीपाली से गजरा मार्ग लंबाई 06 किमी वास्तविक लंबाई 05 किमी का निर्माण कार्य हेतु 02,12,75,000 रामपुर से सिरली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 08 किमी वास्तविक लंबाई 4.60 किमी का निर्माण कार्य हेतु 08,08,55,000 झगरहा-कोरकोमा-पसरखत-चचिया मार्ग मुख्य जिला मार्ग लंबाई 29 किमी वास्तविक लंबाई 24.20 किमी का निर्माण कार्य हेतु 29,80,75,000 ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक लंबाई 2.84 किमी 2 लेन सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य हेतु 29,42,96,000 मुड़ापारा दादर से भालूसटका होते हुए रिसदा बायपास मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 1.80 किमी वास्तविक लंबाई 0.72 किमी हेतु 1,58,11,000 दुल्लापुर से बोरिमुड़ा मार्ग लंबाई 4.10 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 03,89,55,000 ओढालीडीह से तिलैहापारा घटोई मंदिर मार्ग लंबाई 5.70 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 06,18,04,000 की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी कड़ी में सक्ती-कोरबा मार्ग रा.मा.क्र.4 के किमी 42/8 से 45/10 कुल 3.40 किमी का उन्नयन कार्य हेतु 07,22,21,000 रिंग रोड मुख्य मार्ग से डिगापुर पहुंच मार्ग लंबाई 1.30 किमी पुल/पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 01,87,98,000 सीलीभुडु-कुदरीचिंगार मार्ग लंबाई 5.80 किमी का मजबूती करण एवं उन्नतीकरण कार्य हेतु 04,38,83,000 जिला कोरबा के पर्यटन स्थल चैतुरगढ़ में जेमरा चैतुरगढ सडक के सी.सी. शोल्डर चौडीकरण लंबाई 6.60 किमी कार्य हेतु 05,33,50,000 और घिनारा से खुंटाकुड़ा मार्ग का लंबाई 10 किमी वास्तविक लंबाई 4.525 किमी पुल/पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 05,80,75,000 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Share this Article