भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन 17 मई को…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कलेक्टर ने आम नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील

NOW HINDUSTAN. कोरबा भारतीय सेना द्वारा चलाये गये “आपरेशन सिन्दूर” की सफलता तथा भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम का आयोजन 17 मई को शाम 4.30 बजे घंटाघर चौक निहारिका में किया गया है। इस अवसर पर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा भी निकाली जायेगी।
कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारतीय सेना के शौर्य एवं सम्मान में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी एकता और अखंडता का परिचय दें।

आइये हम सब तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सेना का मनोबल बढ़ाएं।

Share this Article