NOW HINDUSTAN. Korba. पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर यातायात पुलिस समय समय पर विशेष अभियान चलती है । शुक्रवार को यातायात विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे जिले में चल रहे भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई । यातयात निरीक्षक आर.के . रात्रे के नेतृत्व में यातायात के जवानों ने सीएसईबी चौक में सघन कार्रवाई करते हुए रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को रोककर उनके कागजातों की जांच करते हुए चलानी कार्रवाई की गई। जिसमें 9 ट्रेक्टर व एक 185 की कार्रवाई के साथ ही अन्य सवारी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई ।
- Advertisement -


