जुआ फड़ पर , पुलिस द्वारा कार्यवाही में 12 कथित जुआड़ियों को किया गया गिरफ्तार……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जानकारी के अनुसार 16 मई को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम गोढ़ी एक निवासी ग्राम गोढ़ी के आसपास के ग्रामो से जुआड़ियों को बुलाकर बकरा-भात का आयोजन कर रात्रि में जुआ खेलवाने का काम करता हैं।
इस सूचना को कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं सायबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस की संयुक्त टीम बनाई, जिसमें निरीक्षक प्रमोद डनसेना सिविल लाईन कोरबा, उरगा प्रभारी उनि राजेश तिवारी व सायबर सेल अजय सोनवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर मुखबीर सूचना पर बताए गए पता ग्राम गोढ़ी के लिये रवाना किया गया।

- Advertisement -

टीम के सदस्यों के द्वारा रकततराई ग्राम गोढ़ी में एक बाड़ी में घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले कथित जुआडियों को दबोचा। जहां उनसे कुल जुमला रकम नगदी रकम 1,57,000 रु, एक दरी जामनी कलर, एलईडी लाईट एवं बिजली वायर, 10 दो पहिया वाहन, एक कार को जब्त किया गया। आरोपिया के खिलाफ धारा ३ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, सायबर सेल उप निरीक्षक अजय सोनवानी, थाना प्रभारी उरगा उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, सउनि दुर्गेश राठौर, आर. जितेंद्र सोनी, योगेश राजपूत, संदीप भगत, शेख शहबान, प्रमेंद्र चंद्रा, धर्मेंद्र यादव, सायबर सेल से आर. आलोक टोप्पो, सुशील यादव, डेमन ओग्रे, विरकेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

Share this Article