महिला फुटबॉल चैंपियनशिप की तिथि में हुआ परिवर्तन…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा अखिल भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में 5वीं बार किया जा रहा है। यह रात्रिकालीन फुटबॉल चैंपियनशिप 18 मई से 25 मई तक घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में संपन्न होनी थी, किंतु राज्य शासन द्वारा घोषित ग्राम सुराज कार्यक्रम के कारण इसकी तिथि में परिवर्तन प्रस्तावित किया गया है। अब यह आयोजन 05 जून से 11 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

इस संबंध में महिला फुटबॉल महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत के निर्देशन में 14 मई को जिलाधीश को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। महासंघ के प्रतिनिधियों ने खेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तिथि परिवर्तन की औपचारिक जानकारी दी।

चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल महासंघ के प्रदेश सचिव साजी टी जान को सौंपी गई है, जो आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था एवं समन्वय का दायित्व निभाएंगे। आयोजन को भव्य और सफल बनाने की तैयारी जोरों पर है।
मुख्यमंत्री कप कोरबा 2025 के अंतर्गत आयोजित की जा रही 44वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप भी इसी दौरान प्रस्तावित है। राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय नियमों के तहत आयोजित होगी तथा भारत की दस संभावित महिला टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

यह आयोजन महिला फुटबॉल को प्रोत्साहन देने और राज्य व देश के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। इस अवसर पर शेख जावेद, साजी टी. जान, दिब्येन्दु मृधा, सुनीता देवांगन, जानकी साहू, स्मिता सिंह, हेमंत साहू आदि उपस्थित थे।

Share this Article