अपर आयुक्त विनय मिश्रा 13 जून तक संभालेंगे कोरबा निगम का कार्यभार…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  शासन के आदेश अनुसार korba नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ट्रेनिंग के लिए मसूरी गए हैं। उनकी ट्रेनिंग के दौरान निगम का कामकाज निर्बाध रहे, इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय की आमद तक नगर निगम कोरबा के अपर आयुक्त विनय मिश्रा 13 जून तक नगर निगम आयुक्त का प्रभार संभालेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त आशुतोष पांडेय 5 मई से 13 जून तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण के लिए गए हैं। इस कारण राज्य सरकार द्वारा विनय कुमार मिश्रा, अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को उक्त अवधि के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम, कोरबा का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा हैं की आयुक्त आशुतोष पांडेय की वापसी और सरकार के द्वारा अगले आदेश प्रसारित होने तक तक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनय मिश्रा नगर निगम कोरबा को संभालेंगे। जिम्मेदारी मिलने पर नगर निगम स्टाफ और शुभचिंतकों ने विनय मिश्रा को बधाई दी।

Share this Article