12 बुलेट चालकों पर 27 हजार का लगा अर्थदंड, मोडिफाइड साइलेंसर का कर रहे थे उपयोग……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. यातायात पुलिस विभग ने दुपहिया गाड़ी चलाने वालों को समझाईस देते हुए कहा है कि अनावश्यक साइलेंसर में बदलाव ना तो करें और ना ही इसका उपयोग करें। उन्होंने एक अभियान के तहत 12 बुलेट गाड़ी से ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर हटाने के साथ जब्त कर लिया। साथ ही उनके चालक पर 27600 का जुर्माना किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार आम लोगों ने शिकायत की थी कि ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग होने से कानों पर बुरा असर पड़ रहा है। इनके जरिए निकाली जा रही पटाखा और कर्कश आवाज आवागमन में बाधक बन रही है। इसके चलते दुर्घटना घटित होने की संभावना भी बढ़ते जा रहे हैं। अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस ने स्थान स्तर पर 12 बुलेट गाड़ी से मोडिफाइड साइलेंसर हटाए। बताया गया कि इन मामलों में संबंधित लोगों पर 27600 का अर्थदंड लगाया गया हैं। यातायात पुलिस ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

उल्लेखनीय हैं की 3 दिन पहले ही जिला यातायात पुलिस ने 17 गाडियों कोजब्त कर 39100 का अर्थदंड लगाया था। बताया गया कि लगातार वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है और इस पर भी वे नहीं मानते हैं तो फिर कार्यवाही की जा रही हैं।

Share this Article