NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार, वार्ड नंबर 4 निवासी एक बालक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। रातखार स्थित खाली प्लॉट में अशोक के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर वह लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा हैं की पास में उसका घर है और खाना खाने के बाद दोपहर लगभग 2:30 बजे वह घर से निकला और कुछ देर बाद इस घटना की खबर मिली।
- Advertisement -
मृतक के परिजन ने किसी के द्वारा उसकी हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। सूचना बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच आवश्यक कार्यवाही कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

