बांकीमोंगरा के समस्त भाजपा, निर्दलीय पार्षदगण , जनप्रतिनिधि राखड़ से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टर …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में राखड़ डंप को लेकर विवाद बन चुके हैं । इधर बांकीमोंगरा पालिका के समीप राखड़ पाटने को लेकर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कर बांकीमोंगरा नगर पालिका के समस्त भाजपा व निर्दलीय पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने कोरबा कलेक्टर , अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा व पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में ज्ञापन दिया गया है और कहां गया कि वर्तमान में विभिन्न स्थलों पर भारी वाहन के माध्यम से राखड़ डंप किया जा रहा है । जहां डस्ट, राखड़ उड़ने से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है , साथ ही लगातार भारी वाहनों के आवाजाही से दुर्घटना की संभावना बनी है एवं सड़क खराब हो रहे हैं । जहां शिकायतकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराते हुए राखड़ डंप को रोक लगाने का निवेदन किया गया । वहीं शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा पार्षदगणों ने मिडिया से कहां कि लगातार इस तरह से राखड़ पटते रहेंगे और उनका रोक नहीं होता तो आने वाले समय में सब भाजपा , निर्दलीय व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा धरना प्रदर्शन करेंगे ।

- Advertisement -

नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष गायत्री कंवर ने कहा कि क्षेत्र में कहीं पर भी राख फेंका रहा है एक तालाब को राख से पाटा जा रहा है जिसे लेकर सभी को परेशानी हो रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष विकास जाने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाया जा रहे हैं वह गलत है नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने रख काटने से मना किया था जिस प्रकार से एक निजी व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में राख पाता जा रहा है उसे क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

पूर्व में ही नगर पालिका परिषद द्वारा पत्र जारी कर राख पाटने के लिए मना किया गया था।

इसे लेकर पार्षदों ने कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए दिव्या, दिलीप कुरें, प्रमोद कुमार, राकेश पटेल, श्रवण यादव, हेम सिंह, विनोद कुमार, नरेश सहित अन्य पार्षद व वार्डवासी मौजूद थे।

 

Share this Article